White german shepherd price 2023 in india।सफ़ेद जर्मन शेफर्ड की कीमत

White German Shepherd puppy price in India। सफ़ेद जर्मन शेफर्ड पप्पी की क़ीमत।

जर्मन शेफर्ड विश्व स्तर पर एक बेहद लोकप्रिय नस्ल है तथा जर्मन शेफर्ड डॉग के बारे मैं हर एक डॉग प्रेमी भली भांति जानता है और इससे परिचित होगा यह बेहद बुद्धिमान और समझदार नस्ल है जर्मन शेफर्ड डॉग ब्लैक एंड टेन कलर मैं अधिकतर देखने को मिलते हैं तथा ब्लैक कलर मैं भी सीमित मात्रा मैं देखने को मिलते हैं।

लेकिन व्हाईट कलर के जर्मन शेफर्ड डॉग बहुत कम या नहीं के बराबर देखने को मिलते है। तथा एक सफेद जर्मन शेफर्ड पालने की इच्छा हर एक जर्मन शेफर्ड डॉग लवर रखता हैं क्योंकि यह दिखने मैं होते ही इतने आकर्षक और सुंदर।

एक डॉग प्रेमी के नजरिए से देखा जाए तो व्हाईट जर्मन शेफर्ड का मालिक होना उसके लिए एक गौरव पूर्ण बात होती हैं।

क्योंकि व्हाईट जर्मन शेफर्ड की उपलब्धता बहुत ही कम है। तो इसकी कीमत भी अपेक्षाकृत उतनी ही अधिक होती हैं। तो एक व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत है।

इस लेख मैं हम जानेंगे की व्हाईट जर्मन शेफर्ड की कीमत इंडिया मैं कितनी हैं। तथा यह भारत के किन शहरों मैं उपलब्ध है। तथा एक व्हाइट जर्मन शेफर्ड के क्या खर्चे होते है एवम इसकी कीमत किन कारणों से प्राभावित हो सकती हैं।


विषयसूची

सफ़ेद जर्मन शेफर्ड की कीमत।white german shepherd price in india

एक सामान्य जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत 10,000–20,000/– RS तक होती है लेकिन एक सफेद रंग के जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत इंडिया मैं 40,000–90,000/–RS तक होना स्वाभाविक है। लेकिन यह कीमत किन्ही कारणों से कम या फिर ज्यादा भी हो सकती है।

व्हाइट जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत का कम या फिर ज्यादा होना अलग अलग कारणो की वजह से प्रभावित हो सकती है जिनके बारे मैं हम आगे विस्तार से जानेंगे।


व्हाईट जर्मन शेफर्ड डॉग की क़ीमत कम ज्यादा कैसे हो सकती है।White German Shepherd in India

जब भी हम एक व्हाइट जर्मन शेफर्ड डॉग खरीदते है तो उसकी कीमत हमे कम या अधिक देखने को मिल सकती है आइए जानते है किन कारणों से हो सकता है।

1. स्थान

स्थान एक महत्त्वपूर्ण कारक है सफेद जर्मन शेफर्ड की कीमत को प्रभावित करने के लिए क्योंकि यदि आप एक बड़े ओर विकसित शहर मैं रहते है जहां सफेद जर्मन शेफर्ड की उपलब्धता तो कम है लेकिन खरीददार कई है।

ऐसी स्थिति मैं एक सफ़ेद जर्मन शेफर्ड आपको अधिक कीमतों पर मिलेगा। तथा इसके अलावा आप एक जर्मन शेफर्ड को किसी दूसरे शहर से किसी ब्रीडर या एजेंट के माध्यम से मगवातें है तो भी यह आपको यकीनन अधिक कीमतों पर ही मिलेगा।

2.ब्रीडर

ब्रीडर एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है क्योंकि जब भी हम कोई डॉग ब्रीड खरीदते है तो वह हम एक ब्रीडर के माध्यम से ही खरीदते हैं।

तो यदि आप एक अनुभवी और भरोसेमंद ब्रीडर से एक सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग खरीदते है तो यह सामान्य की अपेक्षा थोड़े अधिक कीमत पर ही आपको मिलेगा।

लेकिन आप यदि किसी नए और अनुभवहीन ब्रीडर से व्हाइट जर्मन शेफर्ड डॉग खरीदते है तो यह आपको अपेक्षाकृत थोड़े कम कीमत पर भी मिल जाएगा।

3. राजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन किसी भी डॉग की शुद्धता और नस्ल की गुणवत्ता को दर्शाता हैं तो आप यदि एक ऐसा सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग खरीदते है जो की kci द्वारा पंजीकृत है तो यह आपको अधिक कीमत पर ही मिलेगा।

वही इसके स्थान पर आप एक अपंजीकृत जर्मन शेफर्ड खरीदते है तो वह आपको कम कीमतों पर भी देखने को मिल सकते हैं।

4.गुणवत्ता

एक सफ़ेद जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत मैं उसकी गुणवत्ता एक अहम भूमिका निभाती हैं क्योंकि एक उच्च गुणवात वाला सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग जो की पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है।

तथा जिसके माता पिता और पूर्वज kci द्वारा पंजीकृत है तो वह सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग आपको सामान्य की अपेक्षा थोड़े अधिक कीमत पर ही मिलेगा।


प्रमुख शहरों मैं व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत।white german shepherd price in india all cities

भारत के कुछ प्रमुख शहरों मैं व्हाइट जर्मन शेफर्ड की अनुमानित तौर पर क़ीमत कुछ इस प्रकार हो सकती हैं।

व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत बैंगलोर। White German Shepherd price in Bangalore

बैंगलोर जेसे एक विकसित और डेवलप शहर मैं एक सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत 40,000–80,000/–Rs तक हो सकती हैं।

व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत कोलकाता।White German Shepherd price in Kolkata

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी और प्रदेश का मुख्य शहर तथा एक सफ़ेद जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत कोलकाता जेसे बड़े शहर मैं 50,000–75,000/–Rs तक हो सकती है।


व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत दिल्ली।White German shepherd price in Delhi

दिल्ली एक मेट्रो सिटी है और हमारे देश भारत की राजधानी है तथा दिल्ली जेसे शहर मैं सफ़ेद जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत लगभग 50,000–90,000/–RS तक हो सकती हैं।

व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत मुंबई।White German Shepherd price in Mumbai

मुंबई को भारत की महानगरी कहा जाता है जहा हमारे देश बड़े बड़े बॉलीवुड अभिनेता और बिजनेस मैन रहते है तथा मुंबई मैं एक आकर्षक दिखने वाले सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत 50,000–1,20,000/–Rs तक हो सकती है।

व्हाइट जर्मन शेफर्ड की कीमत चेन्नई।White German Shepherd price in Chennai

व्हाईट जर्मन शेफर्ड डॉग की कीमत चेन्नई सिटी मैं लगभग 40,000–80,000/–Rs तक हो सकती हैं।


सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग कहां से खरीदें। Cheapest white German shepherd dog in India

यदि आप एक सफ़ेद जर्मन शेफर्ड डॉग पालने का सोच रहे है या इच्छा रखते है और इसे कम कीमतों पर खरीदना चाहते है तो आप यह तरीका अपना सकते है जिससे की एक सफ़ेद जर्मन शेफर्ड डॉग कम कीमत पर आपको मिल सके।

1. आपके परिचित लोगो मैं या किसी दोस्त के पास कोई फीमेल व्हाइट जर्मन शेफर्ड डॉग है और वह जब छोटे पिल्लों को जन्म देती है तो आप उनसे कम कीमत पर सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग ख़रीद सकते हैं।

2.जब भी एक ब्रीडर के माध्यम से कोई डॉग किसी खरीदते है तो उसकी उम्र 4 से 6 सप्ताह की होती है जो की इसे पालने और प्रशिक्षित करने के लिए सही उम्र होती हैं लेकिन यदि इससे अधिक उम्र वाले जर्मन शेफर्ड डॉग आप खरीदते है तो ऐसी स्थिति मैं भी वह आपको कम कीमत पर मिल सकता हैं।

3.आज कल सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिससे आप किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकते है तथा कई डॉग ब्रीडर्स और सामान्य लोग भी सोशल मीडिया के माध्यम से डॉग्स खरीदते और बेचते हैं।

एवम आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर एक सफेद जर्मन शेफर्ड डॉग की खोज कर सकते है और अपनी लागत के हिसाब से कम कीमत पर भी डॉग खरीद सकते है।

लेकिन ध्यान रहे कोई भी डॉग खरीदने से पहले अच्छी तरह से पुष्टि करे उसके बाद ही पैसों का भुगतान करे।


व्हाईट जर्मन शेफर्ड डॉग के अन्य खर्चे।

एक जर्मन शेफर्ड की कीमत के अलावा इसके और भी अन्य खर्चे होते है जो की आप इसके देखभाल और खान पान पर खर्च करते है तो आइए इन खर्चों के बारे मैं विस्तार से जानते हैं।

भोजन

जर्मन शेफर्ड के लिए भोजन उसकी बुनियादी जरूरतों मैं से एक हैं तथा एक अच्छे डॉग ओनर होने के नाते आपकी यह जिम्मेदारी बनती है की आप अपने डॉग को एक पौष्टिक और तत्वों से भरपूर दे जो की उसके स्वास्थ्य और विकासदर को सुनिश्चित करें।

जर्मन शेफर्ड के भोजन पर होने वाले खर्च की बात करे तो यह लगभग 2,000–4,000/–Rs हो सकता हैं।

शारीरिक खर्च।

एक सफेद जर्मन शेफर्ड को पूर्ण रूप स्वस्थ्य रखने के लिए जरूरी है आप उसके शारीरिक साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखे क्योंकि जर्मन शेफर्ड डॉग एक लंबे बाल वाली डॉग ब्रीड है तो इसके बालो को नियमित अन्तराल पर ब्रशिंग करने की आवश्यकता होती हैं।

इसके साथ ही साथ आपको इसके नाखूनों और दांतों की भी सफाई की जाना बहुत आवश्यक होता है जर्मन शेफर्ड डॉग की शारीरिक साफ़ सफाई के लिए आपको सेंपू,साबुन,पावडरऔर  ब्रश जेसे उपकरणों की जरूरत पड़ेगी जिन पर होने वाला खर्च लगभग 1,000–1,500/–Rs तक हो सकता हैं। 

वैक्सिनेशन

वैक्सिनेशन किसी भी डॉग के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया होती हैं एक जर्मन शेफर्ड डॉग को अपने जीवन के शुरुवाती दिनों मै कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों का खतरा बना रहता हैं।

इन बीमारियों से बचाव के लिए आपको इसे समय अनुसार सभी टीके लगवाना बेहद जरूरी होता है तथा वैक्सिनेशन पर होने वाला व्यय 5,000–10,000/–Rs तक हो सकता है।

अन्य खर्चे

एक सफेद जर्मन शेफर्ड के अन्य खर्चों मैं आप उसके खिलौने,गले का पट्टा,रस्सी, बिस्तर एवम अन्य चीजों को सम्मिलित कर सकते है यह खर्चे निर्धारित नहीं होते है यह डॉग ओनर पर निर्भर करता है वह किस प्रकार की चीजे अपने जर्मन शेफर्ड डॉग को उपलब्ध कराते है।


FAQ

Q:जर्मन शेफर्ड का बच्चा कितने में आता है?

Ans: एक जर्मन शेफर्ड डॉग का बच्चा भारत मैं 10,000–20,000/_RS तक आता है।

Q:जर्मन शेफर्ड कुत्ता कहाँ मिलेगा?

Ans: जर्मन शेफर्ड डॉग आप अपने शहर के किसी भी भरोसेमंद और अनुभवी ब्रीडर से खरीद सकते हैं।

Q:जर्मन शेफर्ड की हाइट कितनी है?

Ans: एक व्यस्क नर जर्मन शेफर्ड डॉग की 60 से 65 सेंटीमीटर एवम मादा की हाईट 55 से 60 सेंटीमीटर तक होती हैं।

Q:जर्मन शेफर्ड कौन से नंबर पर है?

Ans: FCI द्वारा 2013 मैं किए गए सर्वे के अनुसार जर्मन शेफर्ड डॉग दुनिया सबसे पॉपुलर डॉग्स की श्रेणी मैं दूसरे स्थान पर हैं।

SHARE THIS :

Leave a Comment