डॉग प्रेगनेंसी पीरियड व डिलीवरी टाइम में देखभाल कैसे करें।

डॉग के गर्भावस्था का समय उनके जीवन का नया अध्याय तथा एक डॉग ओनर के लिए नया अनुभव जैसा होता हैं। डॉग प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान यह आवश्यक है कि एक गर्भवती डॉग की देखभाल ध्यानपूर्वक व सही तरीक़े से कि जाए।

डॉग का पहला गर्भधारण बिना किसी अनुभव व जानकारी के आपके लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है जिसका लिए यह जरूरी है आपको डॉग डिलीवरी टाइम पीरियड व उस से संबंधित सभी सही जानकारी ज्ञात हो।

एवं डॉग के प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान उसके खान-पान व अन्य महत्वूर्ण चीज़ों का ध्यान कैसे रखा जाए तथा वह कौन- कौन सी सावधानियाँ जो आपको गर्भावस्था के समय रखनी होतीं हैं जिसके बारे मे हम आपको इस आर्टिकल के मध्यम से बताएंगे।


प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण-Dog pregnancy Symptoms in hindi

डॉग प्रेगनेंसी पीरियड

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या? मेल डॉग के साथ एक सफल प्रजनन (मीटिंग) के बाद अब यह कैसे पता करें कि आपकी फीमेल डॉग गर्भवती है? तो इसके लिए आपको डॉग में होन वाले शारिरीक व व्यहवारिक परिवर्तनों को समझना होगा जिसकी सहायता से आप यह सुनिश्चित कर पायेंगे की डॉग गर्भवती है या नहीं।

1.गर्भावस्था के सुरुवाती दिनों में डॉग की शारिरीक उत्सुकता चंचलता व गतिविधियाँ जैसे दौड़ना भागना खेलना कम हो जाती हैं। तथा इनका शरीर बहुत सुस्त हो जाता हैं एवं यह शांत-शांत से रहने लगते हैं।

2.प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में क्या क्या होता है?डॉग के गर्भवती होने के पहले सप्ताह के दौरान यह समान्य दिनों की अपेक्षा कम भोजन खाते है।

एवम अधिक मात्रा में पानी पीते हैं। डॉग मै यह लक्षण दस आपको दिनों तक दिखते है तथा दस दिनों बाद धीरे धीरे इनके भोजन की मात्रा में वृद्धि होती है।

3. प्रेग्नैंसी टाइम पीरियड के दौरान फीमेल डॉग के योनि मैं से सफेद गाढ़ा बलगम के समान पदार्थ का रिसाव होता हैं एवं स्थनो के आकार मैं वृद्धि व रंग मै बदलाव होते हैं जो की इनके गर्भवती होने के संकेत हैं।

4.प्रेग्नेंसी अवस्था मै मादा डॉग के वजन तेजी से बढ़ोतरी होतीं हैं एवं इसके अलावा पेट मै धीरे धीरे उभार आने लगता हैं हालाँकि यह उभार आपको कुछ दिनों बाद दिखता है।


डॉग प्रेगनेंसी पीरियड-Dog Pregnancy period in Hindi

डॉग प्रेगनेंसी पीरियड

एक डॉग के गर्भावस्था का समय कितने दिनों का होता हैं? या फ़िर डॉग डिलीवरी टाइम पीरियड कितने मंथ का होता हैं। जिस प्रकार हम मनुष्यों मैं नौ महीनो का गर्भ काल होता हैं। उसी प्रकार डॉग्स मैं 63 दिन यानी की नौ सप्ताह का प्रेगनेंसी पीरियड होता हैं।

इसके अलावा डॉग की डिलेवरी में कितना समय लगता है? वैसे तो इसका कोइ निश्चित समय नहीं होता हैं यह पिल्लो की संख्या व आकर पर निर्भर करता है। एक पिल्ले कि जन्म मै लगभग 20-30 मिनट का समय लगता हैं।

वेटनरी डॉक्टरों के अनुसार। पिल्लों की संख्या अधिक होन पर डिलेवरी मै समस्याएं कम होती हैं। वही यदि पिल्लों की कम हो तो कभी-कभी जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़े


प्रेगनेंसी पीरियड मै देखभाल कैसे करें?

एक गर्भवती डॉग को गर्भावस्था के दौरान उचित तरीक़े से विशिष्ठ देखभाल की आवश्यक्ता होती है ऐसे में एक अच्छे डॉग ओनर होने के नाते आपकी यह जिम्मेदारी बनती है कि आप विशेष रुप से अपने गर्भवती डॉग की देखभाल करे।

सही देखभाल के लिए जरूरी हैं कि आपको यह मालूम होना चाहिए कैसे हम गर्भवती डॉग की देख रेख करें तो आईए जानते हैं कि वह को सी चीजें है जिन्हे आपको ध्यान मै रखते हुए देखभाल रखना हैं।

भोजन

डॉग प्रेगनेंसी पीरियड

गर्भवती डॉग व उसके होने वाले पिल्लै के तंदरुस्त शरीर व बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें एक पौष्टिक व संतुलित भोजन दे। कई लोग अपने डॉग को घर का भोजन देते है वैसे तो घर का भोजन भी आप अपने डॉग को से सकते हैं वह भी एक पौष्टिक आहार होता है।

लेकीन एक गर्भवती डॉग को अधिक मात्रा मै पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और घर के भोजन से उनका पेट तो भर जाता हैं लेकिन जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति पूर्ण रूप से नही होती पाती हैं।

पशु चिकित्सकों के सलाह अनुसार गर्भावस्था के दौरान गर्भवती डॉग को विशेष रूप से प्रेग्नैंसी पीरियड मै दिया जाने वाला मदर स्टार्टर डॉग फूड या Puppy फूड देना ज्यादा बेहतर होता हैं जिसमें वह सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा मैं उपस्थित होते है जिसकी आवश्यकता एक प्रेग्नेंट डॉग को होती हैं।

यह भी पढ़े – इंडिया मै उपलब्ध बेस्ट डॉग फूड


भोजन की मात्रा व नियम

डॉग व उसके पेट मै पाल रहें बच्चो के बेहतर विकास को सुनिश्चित करने के लिऐ आवश्यक है की आप अपने गर्भवती डॉग को सही अनुपात मै नियम अनुसार भोजन प्रदान करे।

जैसे कि गर्भावस्था का समय 63 दिनों का होता हैं तो आपको प्रेगनेन्सी के पहले 20 दिनों मै आपको अपने डॉग के भोजन मैं कोइ भी बदलाव नहीं करना हैं। मतलब कि प्रेगनेन्सी के पहले तक आप जो भी भोजन अपने डॉग को दे रहे थे वहीं भोजन आपको प्रेग्नेंसी के बाद पहले बीस दिनों तक देना हैं।

बीस दिनों के बाद आप जो भोजन अपने डॉग को दे रहे थे उसमे बदलाव करना होगा उसके स्थान पर आपको अपने डॉग के आकार के अनुसार एक अच्छे क्वालिटी का puppy स्टार्टर फूड या मदर फूड देना है। इसके साथ-साथ आप उसे उबले अंडे तथा बॉयल चिकन भी से सकते हैं।

भोजन की मात्रा डॉग फूड के पैकेज में बताएं गए मात्रा के अनुसार ही दे। तथा यह भोजन आपको दिन मै दो बार प्रेगनेन्सी के बीस से चालीस दिन तक देना हैं।

प्रेग्नेंसी के चालीस दिन यानि कि छह सप्ताह बाद पिल्लों का काफ़ी विकास हो चुका होता है। व आकार मै भी बदलाव होता हैं तथा इस समय डॉग को अधिक पोषाहार की जरूरत होती ऐसे में आपको इन्हे अधिक भोजन देने की आवश्यकता होती हैं।

भोजन की अधिक मात्रा आपको इन्हें एक बार मै नहीं देना है बल्कि दिन मै 4-5 बार थोड़ी – थोडी मात्रा मै देना हैं।


वेक्सीनेशन-vaccination

डॉग प्रेगनेंसी पीरियड

डॉग के गर्भधारण यानी नर डॉग से सफ़ल प्रजनन के पहले यह सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक की आपके डॉग को सभी महत्वपूर्ण टिके समय अनुसार लगे है या नहीं क्योंकि जन्म के बाद दूध के माध्यम से पिल्लो मै भी वायरस प्रवेश कर सकते हैं।

यदि आपके गर्भवती डॉग का पूर्ण रूप से टीकाकरण नही हुआ हैं तो गर्भावस्था के 30 दिनों के बाद अपने डॉग का वैक्सिनेशंन जरूर करवाये तथा एक महत्वपूर्ण बात गृभवस्था के दौरान वेक्सीनेशन हमेसा पशु चिकित्सक से ही करवाये क्योंकि कई वैक्सीन प्रग्नैंसी अवस्था के दौरान देना उचित नही होता हैं।


व्यायाम- Exercise

प्रेगनेंट डॉग की देखभाल मैं एक्सर्साइज बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। रेगुलर एक्सर्साइज के माध्यम से आपको इन्हे स्वथ्य,फिट व फ़ुर्तीला बनाये रखने मै सहायता मिलती हैं क्योंकि एक गर्भवती डॉग को पिल्लों के जन्म के समय अधिक ताकत, स्टैमिना व सहन शक्ति की आवश्यकता होतीं हैं।

व्यायाम मै आपको इन्हे बस थोड़ी थोड़ी दूरी तक रोजाना घुमाना हैं। तथा कोई भी शरीरिक गतिविधि करने से दूर रखना हैं अधिक व्यायाम व शरीरिक गतिविधियां इनके लिए थकानदेय व तनावपूर्ण हो सकता हैं एवं व्यायाम कराते समय अन्य बाहरी डॉग्स से भी दूर रखे जाने अनजाने वह इन्हे व गर्भ मै पल रहे बच्चो को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

यह भी पढ़े – जर्मन शेफर्ड डॉग को कैसे ट्रेनिंग दे?


डीवार्मिंग

गर्भावस्था समय के दौरान पिल्लों को अपनी माता से वर्मिंग का ख़तरा बना रहता है जिस से बचाव के लिए डीवर्मिंग भी करवाना बहुत आवश्यक हैं।

बहुत से लोगों के मन मै यह सवाल या संका होती है कि प्रेगनेंसी में डॉग को डी वार्मिंग कैसे करें? पशु चिकित्सको के अनुसार आपको अपने प्रेगनेंट डॉग की डीवार्मिंग पिल्लों के जन्म के दो हफ़्ते पहले करना सही होता है।


सावधानियां

प्रेग्नेंसी पीरियड में एक गर्भवती डॉग को उचित देखरेख की आवश्यकता होती है इस अवस्था एक छोटी सी ग़लती भी डॉग व उसके होने वाले पिल्लों के लिए नुकसनदायक सिद्ध हो सकता है। तो आइये जानते है वह कौन-कौन सी सावधानियाँ जो आपको प्रेग्नैंसी पीरियड मैं रखना जरूरी हैं

1.हेल्थि सेहतमंद पिल्लों की चाह मैं अधिकतर लोग प्रेग्नैंसी पीरियड मै डॉग अपने अलग अलग प्रकार भोजन अधिक मात्रा मैं खिलाने की कोशिश करते हैं जो की ग़लत हैं। इस से प्रेग्नेंट डॉग को फूड एलर्जी होने का खतरा होता हैं।

2.नॉनवेज भोजन जैसे अंडा,चिकन,मीट, वह कोई भी माँसाहारी आहार आपको इन्हे अत्यधिक मात्रा मैं नही देना हैं क्योंकि यह सभी उच्च पोषक तत्व वाले भोजन होते हैं जिन्हे पचाने मै डॉग को काफी एनर्जी व समय लगता हैं। नॉनवेज की अधिक मात्रा से डॉग को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

3.डॉग के गर्भावस्था के दौरान आपको इन्हे ट्रेनिंग,खेल-कूद जैसी कोई भी शरीरिक गतिविधियां नही करवानी हैं। नॉर्मल वॉकिंग आप नियमित करवा सकते है एवं वॉकिंग भी आपको गर्भावस्था के तीस दिनों बाद कम कर देनी हैं क्योंकि पिल्लों के जन्म के समय इन्हे अधिक ताकत व एनर्जी की आवश्यकता होती है।

4.प्रेग्नेंट डॉग को जरूरी है आप एक साफ़ सुथरे, सूखे गरम व स्वच्छ स्थान पर रखें। ऐसा करने से आप अपने गर्भवती डॉग तथा उसके होने वाले बच्चो को कई जानलेवा संक्रमण व बीमारियों से बचा सकते हैं।

5.पशु चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई भी दवाइयाँ जैसे लीवर टॉनिक, प्रोटीन व कैल्सियम टैबलेट अथवा कैप्सूल ना दे। इनका विपरित प्रभाव आपके डॉग व उसके बच्चो पर पड़ सकता है।


FAQ

Q :प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दीखते है?

ANS: फीमेल डॉग मैं प्रेगनेंसी के शुरवाती लक्षण नर डॉग से मिलन के पहले सप्ताह के बाद से ही दिखने लगते हैं।

Q :कुत्ते कैसे प्रेगनेंट होती है?

ANS : कुत्ते अपने हीट चक्र के दौरान नर कुत्ते से एक सफल मिलन के बाद प्रेगनेंट होती हैं।

Q :कुत्ते कितने दिन में बच्चे पैदा करते हैं?

ANS : एक फीमेल कुत्ते का गर्भकाल नौ सप्ताह का होता हैं एवं वह 60 से 65 दिनों मैं बच्चो को पैदा करती हैं।

Q : कुत्ते बच्चे कब देती है?

ANS : गर्भधारण के नौ सप्ताह के बाद एक फीमेल डॉग पिल्लों को जन्म देती हैं।

SHARE THIS :

Leave a Comment